फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिविर में किया पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
थल नाचनी में आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते अध्यक्ष मेजर ललित सिंह। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल/नाचनी (पिथौरागढ़)। पूर्व सैनिक संगठन ने नाचनी और थल में शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

शिविर में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिकों के आश्रितों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में जीवित प्रमाण पत्र भी भरे गए। पूर्व सैनिकों ने पेंशन संबंधी समस्या भी संगठन के पदाधिकारियों को बताई। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रकरण रखने का आश्वासन दिया। पूर्व सैनिकों को नई पेंशन योजना स्पर्श के बारे में भी बताया गया।
संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि स्पर्श का पूरा नाम सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन (रक्षा) है। डिफेंस पेंशन के विभिन्न पहलुओं को आसान बनाने के लिए इसे लागू किया गया है। अब दूरदराज में रहने वाले रिटायर्ड सैनिकों के लिए पेंशन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं को प्राप्त करना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में पूर्व सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मेजर ललित सिंह, सेना मेडल कै. विक्रम मेहता, सूबेदार मेजर देव भाटिया, सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह, राजेंद्र जोशी, चंदन जेठी, कै. शेर सिंह, कै. गणेश, कै.नवीन गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें