फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिविर में किया पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

Thu, 09 May 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ (मुनस्यारी)। स्पर्श स्कीम तहत विकासखंड सभागार में वेटरेंस ब्रांच मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली की ओर से आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में 350 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया। शिविर में पेंशन प्रकरण, पूर्व सैनिकों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे खोलने के लिए दी जाने वाले सहायता की जानकारी दी। कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य है कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को अपने किसी भी कार्य के लिए इधर- उधर न जाना पड़े, उनकी समस्याओं का समाधान कैंप के माध्यम से यहीं पर हो सके। इस मौके जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट, कर्नल विनोद कुमार, सेवानिवृत्त कर्नल पंकज गोयल, शेर सिंह कोरंगा, डिगर सिंह, गुमान सिंह, चिराग, भगवान सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह दासपा, चंद्र सिंह कार्की, हुकम सिंह चिराल, सूबेदार मेजर भगत बिष्ट, सूबेदार सुरेंद्र कोरंगा, नायब सूबेदार नत्थी राम, भागीरथी देवी, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें