बंगापानी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रहे गोरखा रेजीमेंट के काफिले के एक वाहन पर बंगापानी से 200 मीटर आगे पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में 413 गोरखा रेजीमेंट के सैनिक सागर रेशमी मगर (24) सिर पर पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बरेली से हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलट को बंगापानी की लोकेशन नहीं मिली। इसके चलते सैनिक को जौलजीबी ले जाया गया। वहां से उसे हेलिकॉप्टर से सेना अस्पताल ले जाया गया। संवाद