फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जल निगम के खिलाफ धुरौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देवलथल तहसील के धुरौली गांव में जल निगम के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के चंडिकाघाट पंपिंग पेयजल योजना से धुरौली गांव तक एक इंच की पाइप लाइन बिछाने से धुरौली के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण दीवान सिंह ने कहा कि धुरौली टैंक से चार गांव धुरौली, सुरौली, बोक्टा, रैत्यूड़ा को पानी की आपूर्ति होती है। एक इंच पानी से तो धुरौली गांव की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इन तीन गांव के लिए ढाई तीन इंच की पेयजल लाइन थी। पेयजल लाइन तीन इंच की होनी चाहिए थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि चंडिकाघाट पंपिंग पेयजल योजना बाराबीसी क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लिए बनाई जा रही है। जल निगम को गांव में ढाई से तीन इंच की लाइन बिछानी चाहिए थी। एक इंच की लाइन बिछा कर गांव के लोगों को भविष्य में समस्या झेलनी पड़ेगी। उन्होंने जल निगम से तीन इंच की लाइन बिछाने की मांग की है। वहां कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, भगवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, योगेश सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें