फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोलर हैंडपंप बना शोपीस, पेयजल के लिए तरस रहे हैं लोग

Mon, 02 Nov 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर के बैंक चौराहे पर राहगीरों, स्थानीय व्यापारियों और बाजार आने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगा सोलर हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। खराबी आने से इस हैंडपंप से बीते 10 दिनों से पानी की बूंद नहीं टपक रही है। ऐसे में राहगीर और स्थानीय कारोबारी परेशान हैं। सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए हैंडपंप को ठीक न करने से लोगों में नाराजगी है। व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि हैंडपंप खराब होने से व्यापारियों और राहगीरों को दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द हैंडपंप ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के अवर अभियंता कमलेश कुमार मेहता ने कहा कि हैंडपंप में तकनीकी खराबी आई है जिसे जल्द दूर किया जाएगा। खराबी को दूर करने के लिए टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें