फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तोक में बुझाया, दूसरे में अब भी जल रहे वन

Tue, 05 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पहले से धामीफल्यांटी के जंगल में लगी आग मंगलवार को भी नहीं बुझ पाई। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से फोन करने पर ही ग्राम प्रधान और सरपंच हरकत में आए।
विज्ञापन


मंगलवार को वन विभाग डीडीहाट रेंज की टीम आग पर काबू पाने के लिए दोपहर तीन बजे धामीफल्यांटी पहुंची। टीम ने ग्राम प्रधान और सरपंच के सहयोग से सालाधार तोक में लगी आग पर तो काबू पाया, लेकिन ठड़कटिया तोक में लगी आग को नहीं बुझा पाए, क्योंकि टीम के यहां पहुंचने तक आग विकराल रूप लेते हुए चट्टानों तक पहुंच चुकी थी, जिसे बुझा पाना असंभव था। जंगल में लगी यह आग रात में आबादी तक पहुंच सकती है। इससे पहले टीम ने ग्रामीणों से आग बुझाने की अपील की, लेकिन ग्रामीण मदद के लिए तैयार नहीं हुए।

टीम में वन विभाग डीडीहाट रेंज के वन दरोगा रमेश चंद्र उपाध्याय, वन वीटच अधिकारी राजेश कांडपाल, वनकर्मी उच्छाप सिंह, सरपंच भगत सिंह दशौनी, ग्राम प्रधान मीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश आर्या मौजूद थे। इन्होंने ग्रामीणों के सहयोग न मिलने पर दुख जताया। इन लोगों ने नाचनी थाने में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह पांगती ने कहा कि आग लगाने वाले अज्ञातों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें