फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फबारी ने बिगाड़ा यात्रियों का मिजाज, इनर लाइन परमिट पर रोक

Tue, 07 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में कुटी से ज्योलिंगकांग, आदि कैलाश यात्रा मार्ग में हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक 
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी आदि कैलाश यात्रियों की राह में अड़चन बन गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तहसील प्रशासन ने मंगलवार दोपहर से इनर लाइन परमिट जारी करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चीन सीमा से सटी व्यास और दारमा घाटी में बीते सोमवार की शाम से मंगलवार की शाम तक बारिश होती रही। इस दौरान व्यास घाटी के नाभीढांग, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग व आदि कैलाश पर्वत सहित 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी से आवाजाही काफी जोखिम भरी हो गई है। इसके चलते ज्योलिंगकांग, आदि कैलाश मार्ग पर आईटीबीपी की कुटी पोस्ट के अधिकारियों ने फिलहाल यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। प्रशासन ने भी इनर लाइन परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। कुटी पहुंचे 150 से अधिक आदि कैलाश यात्रियों को भी वापस धारचूला भेज दिया गया है।
कोट
आदि कैलाश यात्रा और ओम पर्वत यात्रा के लिए मंगलवार दोपहर तक 205 परमिट जारी हुए। वर्तमान में कुल 29,339 परमिट जारी हो चुके हैं। कुलागाड़ और पेलसती में भूस्खलन से रोड एक घंटे बंद रहने के बाद खोल दी गई है। मौसम की चेतावनी और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए टूर ऑपरेटरों से बुकिंग न लेने को कहा गया है। इनर लाइन परमिट जारी करने पर भी रोक लगाई गई है। - जितेंद्र वर्मा, एसडीएम, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें