फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: उच्च हिमालयी चोटियों पर हुई बर्फबारी, मौसम बदलने से जनजीवन हुआ प्रभावित

Wed, 29 Apr 2026 05:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश और अंधड़-ओलावृष्टि से फसलें, मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
दारमा घाटी के दांतू गांव में छाए बादल। - फोटो : स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान उच्च हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह धूप खिली। दोपहर बाद आसमान बादलों से ढक गया। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। उधर धारचूला में बुधवार से ही मौसम के तेवर तीखे हैं। मौसम में बदलाव से लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए हैं। व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी में बर्फबारी और बारिश हुई। होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश समेत अन्य चोटियों पर मंगलवार रात से ही बर्फ गिर रही है। नाभीढांग स्थित ओम पर्वत समेत दारमा घाटी के पंचाचूली में भी बर्फबारी हुई है। दारमा के होम स्टे संचालक भूपेश दताल ने बताया कि क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम खराब होने से यात्रियों को पंचाचूली के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। बीते दिन धारचूला में आए अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से पशु अस्पताल परिसर में खड़ी स्कूटी और स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। शिव मदिर के पास एक पेड़ सरकारी आवास पर गिर गया था।

बंगापानी में ओलावृष्टि से नुकसान

बंगापानी। क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से फसल, फल एवं सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम सभा माणी-धामी, आलम-दारमा, मदरमा क्षेत्र में आधे घंटे तक ओले गिरते रहे। ओलों से फलों के पेड़ों के टहनियां तक टूट कर गिर गईं। गानाबांज के राजेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। जसपाल धामी ने बताया कि फलों के पौधों के साथ ही सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। संवाद

विज्ञापन


हिनकोट में महिला के मकान की छत उड़ी

अस्कोट में मंगलवार देर शाम अंधड़ से ग्राम पंचायत हिनकोट की नंदा देवी के मकान की छत उड़ गई। उनका रसोई में रखा सामान भी खराब हो गया। नंदा देवी विधवा पेंशन से जीवन यापन करती हैं। प्रधान कपिल पाल एवं ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने शासन-प्रशासन से पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। संवाद

चौसाला में उड़ी मकान की छत

थल में मंगलवार की शाम तेज अंधड़ के दौरान चौसाला गांव में शेर राम के दो कमरे के दोमंजिला मकान की छत उड़ गई है। अंधड़ आता देख परिवार के लोग दहशत के चलते नीचे सुरक्षित कमरे में चले गए। छत टूटने से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद सिंह कार्की ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। पीड़ित परिवार ने मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें