फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का आनंद

विज्ञापन
मुनस्यारी के ईको पार्क में बर्फबारी के बाद सुंदर नजारा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार रात साल का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों बारिश से ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों, आग और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद पर्यटक जमकर आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार से उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार मौसम खराब है। बृहस्पतिवार को भी सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी नगर में सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे पर्यटकों और होटल स्वामियों के चेहरे खिले हैं। मुनस्यारी बाजार क्षेत्र के नई बस्ती, मल्ला नई बस्ती, ईको पार्क, बेटुलीधार, कालामुनी, खलियाटॉप भुजनी में हिमपात हुआ है।
बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क कई जगह बंद हो गई। इसके चलते सुबह के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह मुनस्यारी के लोगों ने मुनस्यारी-मदकोट-जौलजीबी सड़क से आवाजाही की। मुनस्यारी की ओर जा रहे पर्यटकों ने कालामुनि में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बर्फबारी से मुनस्यारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे होटल स्वामियों के चेहरे खिले हैं। मुनस्यारी में बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री रहा। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मुनस्यारी में दो इंच, बलांती, बेटुलीधार में सात इंच, कालामुनि में सात इंच, खलिया में एक फुट तक बर्फ पड़ी है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे लगातार हो रहा है हिमपात
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए थे। जिला मुख्यालय में हल्की धूप निकली। दोपहर में अचानक बादल घिर गए। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाएं चलने के बाद शाम को फिर बादल छंट गए। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में दिन भर हिमपात होता रहा। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और दारमा, व्यास, चौदास घाटी में लगातार हिमपात हो रहा है। व्यास घाटी के गुंजी, कालापानी से लेकर लिपुलेख तक भारी हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बावजूद सेना और हिमवीर सीमा सुरक्षा में डटे हैं। इधर आईटीबीपी की अग्रिम चौकी मिलम में भी भारी बर्फबारी हुई है।
भारी बर्फबारी के बाद चीन सीमा के लिए बन रही सड़क का काम रुका
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बुधवार और बृहस्पतिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ। लगातार दो दिन से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम रुक गया है।
हिमपात से बीआरओ की जेसीबी, पोकलैंड सहित अन्य मशीनें बर्फ से ढक गई हैं। ग्रिफ के ओसी जयवीर सिंह ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण सड़क निर्माण का कार्य रोकना पड़ा है। मौसम सामान्य होने के बाद ही सड़क कटिंग का काम शुरू हो जाएगा। लास्पा क्षेत्र में आजकल करीब 50 बीआरओ कर्मी सड़क निर्माण के काम में जुटे हैं। वहां काम कर रहे ग्रामीण दुर्गेश मर्तोलिया ने बताया कि बर्फबारी के कारण पानी जम गया है। इससे काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुई बारिश मिमी में
स्थान बारिश
पिथौरागढ़ - 13.50
बेड़ीनाग -7.3
धारचूला - 6.60
डीडीहाट - 6.0
गंगोलीहाट - 6.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें