फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश में हुई बर्फबारी, पर्वत के दर्शन न होने से यात्री निराश

Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। 14500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में शनिवार को भी ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी होने से कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं हुए। इससे यात्रियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


लगातार हो रही बर्फबारी से आदि कैलाश में तापमान माइनस दो से माइनस तीन डिग्री पहुंच गया है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

टूर ऑपरेटर सोमित नबियाल ने बताया कि आदि कैलाश में सुबह आठ बजे बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि उनके साथ यात्रा पर गए पंजाब के विनायक खन्ना और उनके 25 साथियों को आदि कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में उन्हें निराश लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद मौसम खुलने से 100 से अधिक यात्रियों ने आदि कैलाश के दर्शन किए। आदि कैलाश क्षेत्र में अब भी तीन से चार फीट बर्फ जमा है।

यात्रा से लौटे देहरादून के मयूरेश पाल, अखिलेश पाल और जतिन राणा ने कहा कि आदि कैलाश अद्भुत है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के चारों ओर बर्फबारी का मनमोहक दृश्य देखने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन


पार्वती कुंड में पिघली बर्फ

धारचूला। टूर ऑपरेटर सोमित ने बताया कि पार्वती कुंड में बर्फ पिघलने लगी है। ऐसे में कुंड में पवित्र जल साफ नजर आने लगा है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार शिव-पार्वती मंदिर तक जाने वाले 20 मीटर मार्ग पर बर्फ जमा हो गई है। ऐसे में यात्री बर्फ के बीच बमुश्किल दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं। संवाद

आदि कैलाश में बर्फबारी से कुटी लौटे होटल स्वामी

धारचूला। सोमित ने बताया कि आदि कैलाश मे बर्फ अधिक होने से स्थानीय होटल स्वामी कुटी लौट गए हैं। ऐसे में यात्रियों को चाय-नाश्ता भी मिलना मुश्किल हो गया है। सेना और आईटीबीपी यात्रियों को जलपान करा रहे हैं। इससे उन्हें राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें