फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चला बर्फीला तूफान

विज्ञापन
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चला बर्फीला तूफान चलने के दौरान छाई धुंध। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी इलाकों में बुधवार की सुबह से बर्फीला तूफान चल रहा है। जिस कारण पंचाचूली और राजरम्भा में धुंध जैसी नजर आई। प्रशासन के अनुसार किसी के जान माल के खतरे की सूचना नहीं है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरम्भा, हसलिंग, छिपला केदार, नंदा देवी में सुबह के समय तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं के कारण पर्वत श्रृंखला में स्नो पाउडर उड़ने से धुंध सी छा गई। यह तूफान सुबह चार बजे से नौ बजे तक चला। इसके बाद हल्का पड़ गया। स्थानीय माउंटेनियर बीरु बुग्याल का कहना है कि तेज हवाओं के कारण ऊपरी सतह पर जमा बर्फ उड़ती है जिसे स्थानीय भाषा में हुर कहा जाता है। यह तूफान उच्च हिमालयी इलाकों लगभग 4500 मीटर से ऊपर होने राजस्व टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 4500 मीटर से अधिक ऊंचा होने के कारण किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं रहती है। इधर तहसीलदार दिनेश जोशी ने बताया कि बर्फीले तूफान से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। राजस्व टीम को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें