फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क की धूल से परेशान हुए गुरना बाजार के कारोबारी

विज्ञापन
गुरना में सड़क से उठ रही धूल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क के गुरना में डामरीकरण नहीं किए जाने से काफी धूल उठ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क पर शीघ्र डामर किए जाने की मांग की है। बारहमासी सड़क पर अधिकांश जगहों पर डामर हो गया है लेकिन गुरना बाजार में अभी नहीं किया है। इससे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष भी इस मामले को उठाया था। राज्य आंदोलनकारी वसंत भट्ट, सुरेश भट्ट, एसडी भट्ट ने बताया कि गर्मी के सीजन में सड़क से उठने वाले धूल के गुबार से लोगों को खांसी-जुकाम होने लगा है। उन्होंने शीघ्र डामरीकरण करने और क्षेत्र में सफाई किए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें