फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए पहुंचे कई प्रांतों के लोग

Sun, 19 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित नैनसिंह माउंटेनियरिंग संस्थान की ओर से यहां 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में चलाए जा रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण में कई प्रांतों के लोग पहुंचे हैं। इनको 14 दिन तक स्कीइंग की बेसिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के 24 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


माउंटेनियरिंग संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि खलियाटॉप में इस समय दो फुट तक बर्फ जमा है और दो किलोमीटर तक बर्फ का स्लोप मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कीइंग के लिए इतनी बर्फ काफी है। यदि जल्दी और हिमपात होता है तो स्कीइंग का एक और कोर्स कराया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल प्रदेश के गिरिराज, औली से प्रवीण कुमार, आईटीबीपी के लाल सिंह पंचपाल, मोहन सिंह, ध्रुव जोशी और नरेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि खलियाटॉप में स्तरीय प्रशिक्षकों के माध्यम से स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

माउंटेनियरिंग संस्थान ने पिछले साल भी 24 लोगों को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया था। इस बार 14 दिन के भीतर सभी प्रतिभागियों को स्कीइंग की बेसिक जानकारी हासिल हो जाएगी। प्रतिभागियों को सबसे पहले बैलेंस और सावधानी के टिप्स दिए गए। अधिकांश प्रतिभागी पहले भी स्कीइंग प्रशिक्षण में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


हर प्रतिभागी से लिए गए नौ हजार
स्कीइंग प्रशिक्षण में शामिल हर प्रतिभागी से 14 दिन के रहने, खाने का नौ हजार रुपया लिया गया है। प्रशिक्षण की समाप्ति पर हर प्रतिभागी को माउंटेनियरिंग संस्थान की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। ज्यादातर प्रतिभागियों ने कहा कि वह दोबारा प्रशिक्षण में शामिल होंगे। खलियाटॉप तक पहुंचने में थोड़ा कठिनाई होती है, लेकिन वहां पहुंचने पर बर्फ का शानदार स्लोप मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें