फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटुलीधार में छह जनवरी से होगी स्नो स्कीइंग

विज्ञापन
स्नो स्कीइंग के लिए तैयार मुनस्यारी का बेटुलीधार। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी का बेटुलीधार बर्फ से लकदक है। कुमाऊं मंडल विकास निगम छह जनवरी से यहां स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण देगा। स्कीइंग के शौकीन छात्र-छात्राएं बिर्थी या मुनस्यारी के पर्यटक आवास गृह में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी का बेटुलीधार स्नो स्कीइंग के लिए मुफीद है। यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम हर साल प्रशिक्षण देता है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छह जनवरी से स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटकों को भी स्कीइंग कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें