फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर हिमपात, कुछ हिस्सों में बारिश

Fri, 27 Nov 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात जारी रहा। मुनस्यारी में कुछ देर तक रिमझिम बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में हल्की बौछारें गिरने से ठंड का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। चंपावत जिले में भी छिटपुट बारिश हुई।
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में सुबह कुछ देर तक रिमझिम बारिश हुई। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धारचूला तहसील में कुटी, नाभीढांग में हिमपात हुआ है। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें