फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शहर में बारिश से ठंड बढ़ी

Mon, 02 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शहर में बारिश से ठंड बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात और कुछ हिस्सों में हुई बारिश के कारण सोमवार को जिला मुख्यालय में कड़ाके की ठंड का असर रहा। जिला मुख्यालय में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। मुनस्यारी में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी से आगे का पूरा क्षेत्र बर्फ से पट गया है। कैलास यात्रा मार्ग को कुछ स्थानों पर बर्फ से नुकसान की सूचना भी है। इस समय इस इलाके में लोगों की आवाजाही नहीं होती। सिर्फ सुरक्षाबलों के जवान ही इस इलाके में रहते हैं।

उधर, मुनस्यारी के निकट पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर सोमवार सुबह भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। खलियाटॉप में जमकर बर्फ गिरी है। इसके अलावा बेटुलीधार, कालामुनि में गिरी बर्फ अभी नहीं पिघली है। खलियाटॉप में आज बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। अस्कोट, डीडीहाट, थल घाटी में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हुई। यह बात अलग है कि यह बारिश फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


इधर, मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने संकेत दिया है कि मंगलवार से एक बार फिर बादल सक्रिय होने लगेंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। इस हफ्ते अब मौसम बीच बीच में खराब होता रहेगा और ठंड का असर बढ़ता रहेगा। घाटी वाले इलाकों में कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह के समय लगने वाले घने कोहरे से वाहनों के आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें