फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क पर नहीं हटी बर्फ, फंसे रहे वाहन और यात्री

Tue, 27 Jan 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क पर बर्फ में फंस रहे हैं वाहन। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क से पांच दिन बाद भी बर्फ नहीं हट सकी है। बर्फ हटाने के नाम पर की गई औपचारिकता यात्रियों और वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। बर्फ में वाहनों के पहिये फिसलने से कई यात्री कालामुनी और नयाबस्ती के बीच फंसे रहे। यह सिलसिला अब भी जारी है जिससे यात्री और पर्यटकों के साथ ही वाहन चालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वसंत पंचमी के दिन शाम को क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। कालामुनी से नई बस्ती तक करीब आठ किलोमीटर सड़क बर्फ से पट गई और इस पर आवाजाही पूरी तरह थम गई। बर्फ हटाकर बमुश्किल सड़क तो खोली गई लेकिन इसमें भी औपचारिकता निभा दी गई। सड़क से न तो पूरी तरह बर्फ हटी है और न पासिंग के लिए जगह बनाई गई है। बीते सोमवार कालामुनी के पास एक ट्रक बर्फ में फंस गया जिससे दोनों तरफ जाम लग गया।
ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया और सैकड़ों पर्यटक और वाहन फंसे रहे। बमुश्किल ट्रक को बर्फ से बाहर निकालकर आवाजाही शुरू कराई जा सकी। वहीं मंगलवार को भी कालामुनी से नया बस्ती के बीच जगह-जगह बर्फ में वाहन फंसने से यात्रियों और पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क पर बर्फ पूरी तरह न हटाने से पर्यटकों के साथ ही पर्यटन कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बीआरओ को सड़क से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। - ललित मोहन तिवारी, एसडीएम, मुनस्यारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें