फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात , निचले इलाकों में बारिश से गिरा तापमान

Wed, 24 May 2023 04:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इस दौरान मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
मुनस्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। घाटी वाले क्षेत्रों में उमस भरा दिन रहा।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद मुनस्यारी और धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में बादल छाने लगे। मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इस दौरान मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।

 

नाचनी, तेजम और थल क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय में हल्की बूंदाबांदी हुई। बंगापानी तहसील क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। अस्कोट और कनालीछीना में भी हल्की बारिश हुई। डीडीहाट में आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इधर गणाई गंगोली में शाम साढ़े तीन बजे से आंधी चलनी शुरू हो गई। इसके चलते क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें