फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची चोटियों में हिमपात, छुटपुट बारिश से ठंड में इजाफा

Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को एक बार फिर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी, अस्कोट क्षेत्र में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिला मुख्यालय में भी सुबह से ही ठंड का असर रहा। हल्की बूंदाबादी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब था। मुनस्यारी, अस्कोट क्षेत्र में कुछ देर बारिश हुई। मुनस्यारी के नामिक, हंसलिंग, पंचाचूली समेत तमाम ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। ऊंची चोटियों में हुए हिमपात का असर तलहटी वाले इलाकों में भी ठंड के रूप में दिखा। अस्कोट में कड़ाके की ठंड के बीच लोग आग तापते दिखे। तेज हवाओं ने भी लोगों को परेशानी में डाला। दोपहर डेढ़ बजे से मौसम साफ होने लगा था। लोगों की पर्याप्त बारिश की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें