फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के ईको पार्क सहित ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात

विज्ञापन
मुनस्यारी के ईको पार्क में हुआ हिमपात। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी के ईको पार्क और कालामुनि सहित ऊंची चोटियों में बुधवार को हिमपात हुआ। ऊंची चोटियों में हुए हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी शाम के समय अधिक ठंड महसूस की गई। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर बाद मुनस्यारी में घने बादल छाते ही बर्फबारी शुरू हो गई। मुनस्यारी के ईको पार्क में एक इंच, कालामुनि में डेढ़ इंच हिमपात हुआ। लास्पा और मिलम में एक फुट हिमपात होने की सूचना है। इसके अलावा पंचाचूली, राजरंभा, नाग्निधूरा, हंसलिंग और छिपलाकेदार में बर्फबारी जारी थी।
चंपावत में शीत लहर ने ठिठुराया
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बुधवार को चटख धूप खिलने के बावजूद दिन भर शीत लहर ने लोगों को ठिठुराया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड में और अधिक इजाफा हो गया। बुधवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें