फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Mon, 16 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में ताजा हिमपात के कारण बर्फ से पटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शीतलहर से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में आसमान घने बादलों से घिरा रहा। दिनभर तेज हवा चलने से कड़ाके की ठंड का असर बना रहा। सोमवार सुबह पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि दिन में तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 13 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन


मुनस्यारी में आज सुबह से ही मौसम खराब रहा। दोपहर बाद तहसील मुख्यालय में हल्की बारिश के साथ बर्फ के फाहं गिरने लगे। तापमान में गिरावट को देखकर ऐसा लगता है कि अगले 24 घंटे में मुनस्यारी में फिर से हिमपात हो जाएगा। मुनस्यारी के खलियाटॉप, बेटुलीधार, बलाती, नया बस्ती में आज फिर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 में पहुंच गया है। मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 8 डिग्री से ज्यादा नहीं पहुंच पा रहा है।

मुनस्यारी में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। शाम के समय लोग जल्दी ही घरों में दुबक जाते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लगातार हिमपात हो रहा है। बूंदी, कुटी, नाभीढांग, गुंजी, छियालेख में पिछले एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी हिमपात से पैदल यात्रा मार्ग को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दो तीन दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर बौछारें गिरेंगी। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात जारी रहेगा। 
विज्ञापन



अब जल्दी ही शुरू होगा स्कीइंग प्रशिक्षण
 खलियाटॉप और बेटुलीधार में जल्दी ही स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू होगा। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण शुरू करने से पहले जिलाधिकारी से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब स्कीइंग के लायक बर्फ गिर चुकी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम भी स्कीइंग की तैयारी करने लगा है। जल्दी ही तारीख घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें