फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/अस्कोट/ (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नग्निधूरा सहित कई अन्य हिस्सों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि से बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अस्कोट और डीडीहाट क्षेत्र में भी शाम के समय बारिश हुई। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद आसमान बादलों से घिरा रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, ओलावृष्टि और निचले इलाकों में बारिश से शाम के समय मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें