फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पर जमकर बर्फ गिरी

Sun, 04 Mar 2018 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
विज्ञापन
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में रविवार की शाम को हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग पर रविवार शाम पांच बजे के बाद जमकर हिमपात हुआ। आसपास की चोटियों पर हिमपात से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 2 तो अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


वहीं, जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार सुबह अंधड़ के साथ बारिश हुई। धारचूला में सबसे अधिक 6.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कई दिनों के बाद हुई बारिश से एक बार फिर से ठंड लौट आई है।
शनिवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली, जोरदार आवाज के साथ तेज हवा चलने लगी। करीब 10 मिनट तक तेज हवाएं चली। साढ़े चार बजे से करीब 10 मिनट बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के बाद आसमान से बादल छंट गए और फिर धूप निकल आई। दिन में हल्की हवा चलती रही। वहीं, सुबह 11 बजे बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र से आसमान बादलों से घिरने लगा। करीब डेढ़ बजे जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकोट, धारचूला के नाभीढांग, कालापानी, कुटि, गुंजी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। अस्कोट क्षेत्र में भी रविवार सुबह 4 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। डीडीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। जिले में 13 फरवरी के बाद रविवार को बारिश हुई है। बीच में बारिश नहीं होने से गर्मी का अहसास होने लगा था। अचानक हुई बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश 
धारचूला-6.4 एमएम
मुनस्यारी-4.0 एमएम
डीडीहाट-4.0 एमएम
पिथौरागढ़-1.4 एमएम
गंगोलीहाट-1.0 एमएम
बेड़ीनाग-1.0 एमएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें