फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और बारिश से तापमान गिरा

Sat, 03 Nov 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सेकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम ने शनिवार को अचानक करवट बदली। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात, जबकि मुनस्यारी में हल्की बारिश हुई। जनपद के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी से पारा अचानक गिर गया। इससे कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। वहीं, खलियाटॉप में भी हल्का हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पंचाचूली, राजरंभा, छिपला आदि चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जनपद के कुछ अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। हिमालयी क्षेत्र में ताजा हिमपात और बारिश से पारा अचानक गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया।

पूरे दिन धूप नहीं आने और पारा गिरने से ठंड काफी महसूस की गई। मुनस्यारी में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाना पड़ा। तापमान गिरने के बाद जनपद के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। धारचूला के माइग्रेशन वाले गांवों में भी ठंड बढ़ गई है। व्यास घाटी के सात गांवों से एक-दो दिन के भीतर पशुपालकों का घाटी की ओर लौटने का क्रम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें