फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दारमा, व्यास और चौदास घाटी में फिर हिमपात

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील की चौदास घाटी के सिर्खा में हुई बर्फबारी के बाद सुंदर नजारा। संव? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला/मुनस्यारी/पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के दारमा, व्यास और चौदास घाटी में सीजन की दूसरा हिमपात हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस दो डिग्री से माइनस पांच डिग्री तक पहुंच गया। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो रहा है। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यास घाटी के बुंदी, नाबी, गर्ब्यांग, गुंजी, कुटी, रोंगकांग सहित नाभीढांग, कालापानी में तीन इंच से दो फुट, दारमा घाटी के दुग्तु, दांतू, बौन, फिलम, गो, सीपू, मार्छा, सोन सहित दावे में दो इंच से तीन फुट बर्फबारी हुई है। डॉ. किशोर सिर्खाल ने बताया कि चौदास घाटी के सिर्खा गांव में लगभग तीन इंच बर्फबारी हुई है। तीनों घाटियों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
इधर मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली सहित कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्र पिथौरागढ़, अस्कोट, कनालीछीना सहित कई अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। इससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें