फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निर्माण कार्य के दौरान सरिया पेट में घुसी, हायर सेंटर रेफर

Sun, 16 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस के दिन निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में सरिया घुसने से आंत बाहर आ गई। घायल राजमिस्त्री रामपाल जायसवाल (50) पुत्र रामचरण को तत्काल उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक नौनिहाल सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। रामपाल निर्माण कार्य के दौरान अचानक सरिया पेट में घुसने से घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। परिजन और अन्य लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें