टनकपुर (चंपावत)। गांव में धान के खेत में दवा डालते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रामनरेश (24) निवासी बिचई रविवार सुबह करीब 11 बजे धान की फसल में दवा डाल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पांव में डस दिया। परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर मोहम्मद उमर ने बताया कि जहर का असर कम है लेकिन गंभीर स्थिति से निपटने के लिए रेफर किया गया है। संवाद
..........
बुजुर्ग महिला और युवक को सांप ने डसा
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और युवक को सांप ने डस लिया। शनिवार शाम मड़मानले निवासी 60 वर्षीय जयंती देवी और बिषाड़ निवासी 20 वर्षीय सूरज अपने-अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। दोनों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। ईएमओ डॉ.शाहरूख ने बताया कि दोनों की तबीयत अब ठीक है। संवाद