पिथौरागढ़/अस्कोट। पुलिस ने चार किलो 64 ग्राम पंजाजड़ी (हत्थाजड़ी) और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष अस्कोट पीआर आगरी के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोग्यूड़ा बैंड के पास पुलिस ने थल से आ रहे कैंटर वाहन यूके 05 सीए1137 को रोका। चेकिंग के दौरान नारायण सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह धामी (42) निवासी बस्तिया टनकपुर हाल निवासी किमखोला जौलजीबी से चार किलो 64 ग्राम पंजाजड़ी (हत्थाजड़ी) और पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और 2/39/52 भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरीश पुरी, मनोज कुमार, संजीत राणा, होमगार्ड मोहन गिरी, पीआरडी जवान हर राम मौजूद रहे।