गंगोलीहाट थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने टीम के साथ चौड़ाधार गेट के पास से संतोष कुमार को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल देश दीपक और राज पाल सिंह शामिल रहे।
गालीगलौज करने पर दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली धारचूला पुलिस ने हंगामा करने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली धारचूला में एक महिला ने सूचना दी। कहा कि उनके घर के पास दो युवक गालीगलौज कर रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने नवनीत ह्यांकी और हिमांशु नगन्याल को गिरफ्तार किया। उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।