फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलास यात्रियों का पहला दल लौटा

Wed, 24 Jun 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा कैलास की यात्रा पूरी कर पहला दल वापस लौट आया है। ओम पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शन कर सभी यात्री बेहद खुश हैं। मौसम साफ रहने से यात्रियों को रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। दल में पांच महिलाओं समेत कुल 23 यात्री शामिल थे। बुधवार को यहां पहुंचने पर दल के सदस्यों का पर्यटक आवासगृह में स्वागत हुआ। यात्रियों ने हिमालय बचाओ अभियान के शपथपत्र भी भरे। इस दल के साथ दूसरे कैलास मानसरोवर यात्री दल की कृष्णा पांडे भी वापस लौट रही हैं।
विज्ञापन


यात्री दल में शामिल सबसे ज्यादा उम्र के 74 वर्षीय पूना के अशोक गंगाधर पारानी ने कहा कि वह इस यात्रा पर जाकर बेहद आनंदित हुए हैं। उन्होंने कहा कि छोटा कैलास जाकर एक अद्भुत शांति मिलती है। दल में शामिल सबसे कम उम्र की पूना की 29 वर्षीय पल्लवी ने कहा कि अपने जीवन में पहली बार उसने पहाड़ों में इतनी लंबी यात्रा की है। वह भी यात्रा से बेहद आनंदित है।

पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने अपने स्टाफ के साथ यात्रियों का स्वागत किया और हिमालय बचाओ अभियान के शपथपत्र भराए। दल के कोआर्डिनेटर रमेश कपकोटी ने बताया कि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। मौसम लगभग सामान्य रहने से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। यात्रियों के स्वागत के समय संजय पुनेठा, सुनील, अजय धामी, हर सिंह, शंकर लाल, विनीत कुमार कपिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें