फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छोटी नहीं हुई हड़ताल तो बड़ा हो जाएगा खाद्यान्न संकट

Wed, 06 Dec 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ओवर लोडिंग रोकने के लिए सरकारी धर्मकांटा लगाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर ट्रक मालिकों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पिथौरागढ़ के सब्जी और परचून के अधिकांश व्यवसायियों ने भी ट्रक खड़े कर दिए हैं। ऐसे में यदि जल्द हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो सीमांत जिले में खाद्यान्न और निर्माण सामग्री का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर पिथौरागढ़ के ट्रक मालिक भी मंगलवार से हड़ताल पर हैं। जिले में सामान की आपूर्ति करने वाले 200 से अधिक ट्रकों के खड़े रहने से सामान की आपूर्ति बंद है। ट्रक ऑनर्स यूनियन के पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष अजय वल्दिया ने बताया कि पहाड़ के लिए आने वाले वाहनों का भार मापने के लिए सरकारी कांटा लगाए जाने की मांग मुख्य है।
इसी से ओवर लोडिंग रुकेगी। इसके अलावा सकल भार में 25 प्रतिशत की छूट दिए जाने और चालान का अधिकार एआरटीओ और टीआई को ही दिए जाने की मांग यूनियन की ओर से उठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के बड़े व्यापारियों ने भी यूनियन के समर्थन में अपने ट्रक खड़े कर दिए हैं। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र गौर नहीं किया गया तो वह हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रक सब्जी, खाद्यान्न, निर्माण सामग्री सहित अन्य जरूरत का सामान टनकपुर और हल्द्वानी से करते हैं। ट्रक मालिकाें की हड़ताल के कारण पिथौरागढ़ जिले में सब्जी, खाद्यान्न सहित निर्माण सामग्री का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें