फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बझांग ज़िले में भूस्खलन से एक ही परिवार के छह लोग ज़िंदा दफ़न हुए

विज्ञापन
नेपाल में इसी स्थान पर जिंदा दफन हुए छह लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बैतड़ी(नेपाल)। नेपाल के बझांग जिले के केदारसु नगर पालिका वार्ड संख्या आठ के मल्लेसी में भूस्खलन से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा दफन हो गए। एक व्यक्ति लापता है छह लोगों के शव नेपाल प्रहरी ने बरामद कर लिए हैं। देवी जेथरा 43 शांति जेथरा 16, प्रयाग जेथरा 16 , अश्मिता जेथरा 13 , संतू जेठारा 15 और डेल जेथरा 81 के शव भी मिल गए हैं जबकि गिरी जेठारा अभी लापता है। उन्होंने कहा कि बीती रात हुई बारिश के साथ गांव के ऊपर से आए भूस्खलन ने केदारसु नगरपालिका 8 के मल्लेसी में 20 घरों को बहा दिया था। रात में भूस्खलन की जानकारी के बाद, घर के अंदर मौजूद अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन भूस्खलन में सात लोग दब गए। भूस्खलन ने 22 भैंसों, 65 बकरियों और 24 गायों को भी धो दिया है। भूस्खलन के बाद बस्ती के मध्य हिस्से में 65 परिवार रह रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूस्खलन से खेती करने और खेती करने वाली लगभग आधी जमीन भूस्खलन से धुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें