फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दूसरी बार फाइटर जेट ने भरी सीमा पर उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी डीडीहाट(पिथौरागढ़)। चीन व नेपाल की ओर से उत्तराखंड के लीपुपास और कालापानी पर विवादित व उकसाने वाली हरकत के बाद से हाई अलर्ट पर रखी गई दोनो सीमाओं पर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट ने उड़ान भरकर सीमा की टोह ली। हालांकि, चीन और नेपाल सीमाओं पर पूरी तरह से शांति बनी है। एक माह पूर्व चीन द्वारा लीपूपास पर बने भारतीय टिन शेड को हटाने को लेकर विवादित झंडे व बैनर सीमा पर फहराये थे। वहीं नेपाल ने कालापानी, लिम्पिंयाधूरा व लीपूपास को अपने विवादित नक्शे में दर्शाकर विवाद उत्पन्न कर दिया था। इसके बाद से दोनों सीमाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लीपुपास व नेपाल सीमा पर दिन रात गश्त कर रही हैं। भारतीय सुरक्षा बलों को मदद पहुचाने के लिए वायुसेना ने एक माह में दूसरी बार फाइटर जेट से सीमा की टोह ली है। 12.30 से 12.40 तक यह फाइटर जेट भारत चीन व नेपाल सीमा के आसमान में नजर आया। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के बाद से चीन सीमा पर चीन के सुरक्षा बलों की कोई हरकत नजर नही आई है। नेपाल सीमा भी शांत है। वही नेपाल सेना भारतीय सीमा के निकट बार्डर आउट पोस्ट बनाने में लगी हुई है। नेपाल भारतीय सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें