फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के बीमार बच्चे को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
बीमार बच्चे को जिला अस्पताल लाए पूर्व जिप अध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। जनपद के दूरस्थ हल्दु गांव में 6 माह के एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 108 में सम्पर्क नहीं होने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुँचाया। शुक्रवार को भौरा हल्दु निवासी रमेश चंद के छह माह के पुत्र शौर्य चंद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस मंगाने के लिए फोन करने का प्रयास किया लेकिन 108 नंबर पर कॉल नहीं लग सकी। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा को दी। जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपना वाहन लेकर क्षेत्र में गए। इसके बाद ग्रामीण 3 घंटे पैदल चलकर गांव से बीमार बच्चे को लेकर सड़क तक पहुँचे, जहां से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे का उपचार किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें