फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस जानवरों को चारा खिला रहा पशु अस्पताल

विज्ञापन
मवेशियों को राशन देते पशु पालन विभाग के अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर व उसके आस पास सड़कों पर आवारा घूम रहे जानवरों को नगर पालिका की मदद से पशुपालन विभाग चारा उपलब्ध करा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल और पशु चिकित्साधिकारी डा. तरूण कुमार ने नगर व उसके आसपास के दो दर्जन लावारिस जानवरों के लिए चारा उपलब्ध कराया गया है। डा. तरूण कुमार ने बताया कि नगर के आसपास एक दर्जन मवेशी आवारा घूम रहे हैं। लॉकडाउन के चलते पशुओं को चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए पशुपालन विभाग ने नगर पालिका के साथ मिलकर इन मवेशियों को हरा व सूखा चारा उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें