फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में छह दिनी सेना भर्ती मेला शुरू

Mon, 24 Dec 2018 11:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भर्ती में पहले दिन चंपावत जिले के पाटी एवं लोहाघाट तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इसमें से 104 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। शारीरिक दक्षता परीक्षा करने वाले अभ्यर्थियों का मंगलवार को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 51 अभ्यर्थियों का परीक्षण स्क्रीनिंग डायरेक्टर कमेटी को सौंपा गया है। लोहाघाट और पाटी तहसीलों से 1866 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसमें से 1590 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 181 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए।

विज्ञापन


जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार सुबह पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया। 5 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया था। ट्रैक के चार चक्कर लगाने थे। कई युवा ट्रैक दो चक्कर लगाने के बाद ही थक गए।

दौड़ में सफल 181 युवाओं के प्रपत्रों की जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। युवाओं के चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा। भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि 51 अभ्यर्थियों का मामला स्क्रीनिंग डायरेक्टर कमेटी के पास गया है। कमेटी की जांच के बाद पास होने पर अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 26 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


चाक चौबंद रहीं व्यवस्थाएं
पिथौरागढ़। भर्ती के लिए सेना ने तो पुख्ता इंतजाम किए हैं, पुलिस भी व्यवस्था चाक चौबंद बनाने में जुटी रही। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रवेश द्वार से भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों और पासधारी मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस इस रूट पर यातायात संचालन व्यवस्था में जुटी थी। पुलिस के 10 उप निरीक्षक और 40 कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए गए हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें