फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिल्ली, देहरादून के लिए पांच दिन बाद दौड़ीं छह बसें

Sat, 23 Nov 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार पांच दिन बाद दिल्ली और देहरादून रूट पर रोडवेज बसों के पहिए फिर घूमे। सीधी बस सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली। सीधी बस का सेवा का संचालन शुरू होने से दिल्ली और देहरादून तक सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ रोडवेज स्टेशन पहुंची। भीड़ अधिक होने से यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। पहले दिन 18 बसों का संचालन इन रूटों पर किया गया।
विज्ञापन

दरअसल प्रादेशिक सेना भर्ती में उमड़ी भीड़ को देखते हुए बीते 18 नवंबर से दिल्ली और देहरादून सहित अन्य लंबे रूट पर रोडवेज बसों का संचालन रोकना पड़ा। युवाओं को भर्ती रैली तक पहुंचाने और वापस छोड़ने के लिए पिथौरागढ़ डिपो के पास उपलब्ध सभी 54 बसों को टनकपुर और हल्द्वानी तक संचालित किया गया। ऐसे में दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, हरिद्वार और देहरादून के यात्री बेबस हो गए और उन्हें टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ा। पांच दिन बाद शनिवार को हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली और देहरादून रूट पर सीधी बस सेवा शुरू हुई। तीन-तीन बसें इन रूटों पर भेजी गईं। बस का संचालन शुरू होते ही यात्री इनमें सफर करने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचे। भीड़ अधिक होने से उन्हें सीट पाने के लिए खासी जद्दोजहत करनी पड़ी। पिथौरागढ़ डिपो के मुताबिक भर्ती रैली के संपन्न होते ही हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। संवाद
भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे युवाओं को रोडवेज ने पहुंचाई राहत
पिथौरागढ़। शनिवार को उत्तराखंड राज्य के युवाओं की भर्ती हुई। 4000 से अधिक युवा भर्ती में शामिल हुए। भर्ती के बाद युवा अपने घरों को लौटे तो रोडवेज ने उन्हें राहत पहुंचाई। पिथौरागढ़ डिपो के साथ ही हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली डिपो की 30 से अधिक बसें युवाओं को लेकर रवाना हुई। वहीं रविवार को भी उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती रैली होगी जबकि 24 और 25 नवंबर को झारखंड के युवा भर्ती में शामिल होंगे। 20 से अधिक बस युवाओं को लेकर सीमांत जिले में पहुंची। संवाद
विज्ञापन

कोट
भर्ती रैली का दबाव कम होने से दिल्ली, देहरादून सहित अन्य लंबे रूट पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन 18 बसें इन रूटों पर संचालित की गईं। भर्ती रैली संपन्न होने के बाद व्यवस्था पटरी पर आएगी। - रमेश प्रसाद, स्टेशन इंचार्ज, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें