फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शारदा घाट में छठ पूजा के लिए स्थान चयनित, तैयारियां तेज

Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार से छठ पूजा महापर्व की शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरुआत हो गई है। पूर्वांचल समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन के सहयोग से शारदा घाट में छठ पूजा स्थल का चयन कर लिया गया है। पालिका की ओर से 15 और 16 नवंबर को सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्तमान भव्य शारदा घाट के निर्माण कार्य के चलते घाट क्षतिग्रस्त हैं। घाट पर छठ पूजा आयोजन के लिए समाज की ओर से चयन की प्रक्रिया चल रही थी। एसडीएम प्रमोद कुमार के समक्ष मामला आने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से अस्थायी व्यवस्था में सहयोग के लिए कहा गया। शुक्रवार की शाम को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने सभासद शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र ठाकुर, सिंचाई विभाग के चंदन भारद्वाज, पप्पू ठाकुर के साथ घाट में स्थल के लिए जायजा लिया। नदी किनारे स्थान चिह्नित किया गया और कार्यदायी संस्था की ओर से समतलीकरण और रास्ता बनाने की बात कही गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका की ओर से साफ सफाई, टेंट आदि की आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने समाज के लोग उमड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें