फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वचलित ड्राइविंग ट्रैक के लिए स्थल चयनित

Thu, 19 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वचलित ड्राइविंग ट्रेक के लिए चिन्हित जगह का निरीक्षण करते परिवहन सचिव। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने मैला (तड़ीगांव) में स्वचालित ड्राइविंग ट्रैक, स्वचलित फिटनेस सेंटर और ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान एआरटीओ केसी पलड़िया ने सचिव को बताया कि स्वचलित ड्राइविंग ट्रैक, स्वचलित फिटनेस सेंटर और ट्रांसपोर्ट कांप्लैक्स, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के लिए 125 नाली भूमि हस्तांतरित हो गई है। परिवहन सचिव ने उन्हें ऐसी जगह चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करने को कहा जहां से पिथौरागढ़ नगर दिखाई देता हो। परिवहन सचिव ने कहा कि वर्तमान में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क और ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर के लिए धन स्वीकृत हो गया है। अन्य कार्यों के लिए धन स्वीकृत करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही अन्य कार्यों के लिए भी धन स्वीकृत हो जाएगा। इस मौके पर पेयजल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश प्रकाश, आर्किटेक्ट हेम जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें