फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं न कराने की मांग को लेकर एसआईटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदर्शन करते मकैनिकल विभाग के छात्र। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने परीक्षाएं न कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विभाग में एक छात्र के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद 12 अन्य छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ी है। ऐसे में परीक्षाएं कराना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को मेकेनिकल विभाग के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा 22 अप्रैल से परीक्षाएं होनी हैं। कुछ दिन पूर्व मेकेनिकल विभाग से एक छात्र कोरोना पॉजिटिव आया। इसके बाद 12 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में परीक्षाएं कराना सही नहीं है। अन्य छात्र-छात्राएं भी कोरोना संक्रमित हो सकती हैं। इस मौके पर पंकज, अमित, अतुल, सचिन, मृदुल आदि रहे। (संवाद)
बलुवाकोट महाविद्यालय के प्राध्यापक कोरोना संक्रमित
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। धारचूला विकासखंड के बलुवाकोट महाविद्यालय के एक प्राध्यापक जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों और छात्रों के संपर्क में थे। इससे महाविद्यालय में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। यूथ कांग्रेस महासचिव पंकज मेहरा ने महाविद्यालय में चल रहीं परीक्षाओं को स्थगित करने, तिथि बढ़ाने, सभी अध्यापकों और छात्रों की कोरोना जांच की मांग की है। हालांकि सोमवार को बीए के 57 छात्रों ने भूगोल की परीक्षाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें