फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बसंती देवी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी गठित

Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाचनी के बोरागांव निवासी बसंती देवी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने मौत के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, नाचनी के बोरागांव निवासी बसंती देवी का शव बीते दो नवंबर को उनके घर के आंगन में मिला था। तब वन विभाग और पुलिस ने वन्यजीव के हमले में उसकी मौत की आशंका जताई थी। जब उसका फोन नहीं मिला और घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त मिला तो परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने इसे हत्या करार दिया और मामले की जांच की मांग की।
लंबे समय बाद भी जब पुलिस किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची तो लोगों ने एसआईटी जांच की मांग की। बीते 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने भी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अब एसआईटी बसंती देवी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाएगी। एसपी रेखा यादव ने कहा कि एसआईटी गठित कर दी गई है। एसओजी, फाेरेंसिक यूनिट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस को शामिल कर महिला की मौत के हर पहलू की जांच की जाएगी। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें