झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में मिट्टी खोदने के दौरान उसके नीचे दबने से एक ही परिवार की देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। इससे परिजन और ग्रामीण शोक में हैं। नेपाल के अछाम मंगलसैन नगरपालिका 9 ओली गांव की विनीता बोहरा (25) अपनी जेठानी रूपा बोहरा (28) के साथ गांव के ही पास रातामाटा नामक जगह पर घर में फर्श की लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थीं। इस दौरान मिट्टी का टीला उनके ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों महिलाओं की टीले में दबकर मौत हो गई। संवाद