देवसिंह मैदान में चल रही स्व. ओमकार गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरकूच और अंबेडकर हॉस्टल ने मैच जीते। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला चूनाकोट और सिरकूच की बीच खेला गया। चूनाकोट ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सिरकूच ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। जीवन ने शानदार 46 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चूनाकोट की टीम 9 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि क्रिकेटर उमेश गुप्ता ने जीवन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर केवल बिष्ट, दीपक मेहता और स्कोरर कमल भैंसोड़ा थे।
दूसरा मैच मनकोट और अंबेडकर हॉस्टल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लुंठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मनकोट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 101 रन बनाए। किशोर ने 35 रन बनाए। अंबेडकर हॉस्टल ने 10 ओवर में 102 रन बनाए। पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर रोहित सामंत, जीवन मेहता और स्कोरर रोहित रावत थे। कमेंट्री प्रकाश बिष्ट ने की।