फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : आठ विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त

Sat, 01 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के दौरान दस्तावेजों के त्वरित सत्यापन के लिए जिला अधिकारी मनीष कुमार ने आठ विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त नोडल अधिकारियों में राजस्व विभाग से कमल तिवारी, शिक्षा विभाग से मान सिंह, शहरी विकास से भरत त्रिपाठी, ग्राम्य विकास से अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. देवेश चौहान, वित्त विभाग से मयंक सक्सेना, पंचायती राज विभाग से महेश कुमार और समाज कल्याण विभाग से आरएस सामंत शामिल हैं। डीएम ने सभी नोडल अधिकारी एक अगस्त से जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. नारायण सिंह के निर्देशन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें