कनालीछीना के सिरौली में हिलजात्रा का मंचन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिरोली, ख्वांतड़ी, कापड़ीगांव, चौकी में हिलजात्रा संपन्न हो गई है। लोग रातदिन गायन और चांचरी में मस्त रहे।
सिरोली में महाकाली नाटक का मंचन किया गया। बैलों की जोड़ी के साथ खेती का उपक्रम किया गया। हिरन, चित्तल का मंचन हुआ। लोग चांचरी गायन में जुटे रहे। सिलगड़ी का पाला चाला खेत में पाणी नै, त्यार दिया मुनड़ी भिना आंगुला जानी नै समेत कई बोलों के साथ लोग खूब झूमे।
सिरोली हिलजात्रा समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह सिरौला ने सभी का आभार जताया। ख्वांतड़ी, कापड़ीगांव, चौकी में भी हिलजात्रा की धूम रही। दिनभर ठुलखेल, चांचरी गायन हुआ। हिलजात्रा के पात्रों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन गांवों में देर रात तक चांचरी गायन किया गया। हिलजात्रा के समापन पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।