फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीमार लोगों को हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ और हल्द्वानी पहुंचाया

Fri, 28 Jul 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/बंगापानी। मल्लाजोहार के बिल्जू गांव निवासी महिला पार्वती देवी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। ग्रामीण जोध सिंह ने मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू को इसकी सूचना दी। 26 जुलाई को धर्मशक्तू ने महिला के बीमार होने की जानकारी एसडीएम, डीएम जिलाधिकारी रीना जोशी और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को दी। इसके बाद बीमार महिला को हेलिकॉप्टर से मिलम लाया गया। दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे मरीज को को हेलिकॉप्टर से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उधर बंगापानी के ग्राम शिलिंग सेरा निवासी एसएसबी से सेवानिवृत हवलदार पुष्कर सिंह महर (78) बृहस्पतिवार की शाम अचानक बेहोश हो गए। बारिश के मौसम में उन्हें अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया। वह रात भर बेहोशी की हालत में रहे। शुक्रवार को विधायक हरीश धामी की पहल पर हेलिकॉप्टर से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें