जीआईसी थरकोट, बालाकोट में विजेताओं को पुरस्कृत करते विद्यार्थी। स्रोत:विद्यालय
पिथौरागढ़। केएसआर अटल उत्कृष्ट जीआईसी थरकोट, बालाकोट में स्वच्छता ही सेवा विषय पर प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में श्वेता, जूनियर वर्ग में योगेश को पहला स्थान मिला। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में योगेश, सीनियर वर्ग में ईशा पहले स्थान पर रहीं। वाद विवाद में प्रियंजलि ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को प्रधानाचार्य बीसी पाठक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन संजय जोशी ने किया। इस मौके पर अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे। संवाद