फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमन के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Sat, 08 Jun 2019 10:37 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया। उनकी पार्थिव देह को देव सिंह मैदान में 50 मिनट के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता कोे श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी पर दोपहर 12.25 बजे विमान से कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत क ा पार्थिव शरीर लाया गया। दोपहर 1.05 बजे देवसिंह मैदान में उनका पार्थिव शरीर लाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल और अन्य नेता पार्थिव शरीर के साथ ही देवसिंह मैदान पहुंचे। दोपहर 1.55 तक उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए खेल मैदान में रखा गया। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए मैदान में 10 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव खड़कोट ले जाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें