फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल बजानी में श्रमदान से बनाया खेल मैदान

विज्ञापन
श्रमदान से स्कूल का खेल मैदान बनाते बजानी के ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के राजकीय प्राथमिक स्कूल बजानी (कालिका) में शिक्षक की पहल पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक खेल मैदान कर दिया है। इस काम में महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश धामी ने बताया कि स्कूल शिक्षक भुवन चंद्र पैंतोला ने छात्रों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई थी पर मैदान नहीं होने से खेल सामग्री का उपयोग नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि जब मैदान के निर्माण को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों से बात की गई सभी ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर श्रमदान किया। स्कूल परिसर में खाली पड़ी जगह को समतल कर मैदान का निर्माण करा दिया है।
इस काम में महिलाओं की विशेष भूमिका रही। इनमें नंदा देवी, रजनी देवी, पुष्पा, आनंद फिरमाल, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता, दीपा, कविता, दीपा देवी, सीता देवी, मानमती देवी, माधवी देवी, शशिकला, लक्ष्मी देवी, गोमती देवी, कमला, लक्ष्मी, यमुना धामी, नेहा चंद, तरुण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, किशन चंद, टिकेंद्र, भुवन बोरा, शंकर दुग्ताल, विक्रम साही, देवकी देवी, शकुंतला, रुक्मणी, रमेश धामी, देव सिंह, प्रेम सिंह, गणेश दुग्ताल, रजनी देवी, पार्वती देवी, विशना देवी, ललिता, हरुली देवी, पूनम नबियाल, द्रोपदी रौंकली आदि ग्रामीणों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें