फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलास की यात्रा पूरी कर 16वां दल भी लौटा

Wed, 24 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दिल्ली को रवाना होता छोटा कैलास यात्रियों का दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छोटा कैलास की यात्रा पूरी कर 16वां दल भी बुधवार को यहां से दिल्ली के लिए लौट गया है। दल में छह महिलाओं समेत कुल 17 यात्री हैं। यात्रियों का कहना है कि छोटा कैलास की यात्रा पर जाने से अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। चेन्नई निवासी बीबी राजन ने बताया कि वह तीसरी बार छोटा कैलास के दर्शन कर आ गए हैं। दल में मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के यात्री हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निगम छोटा कैलास यात्रियों को कैलास मानसरोवर यात्रियों की तरह ही सुविधा देता है। छोटा कैलास यात्री गुंजी तक उसी रास्ते से जाते हैं, जिस रास्ते से कैलास मानसरोवर यात्रियों के दल जाते हैं। गुंजी से छोटा कैलास यात्री कुटी, ज्योलिंगकांग होते हुए पार्वती सरोवर और छोटा कैलास के दर्शन करते हैं। इस दल के साथ केएमवीएन के समन्वयक संजय कुमार चल रहे हैं। स्वागत के समय हर सिंह, नारायणदत्त, संजू, संजय, सुनील, महेश, गणेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें